डीएवी कथारा का शानदार रिजल्ट, पलक कुमारी बनीं साइंस टॉपर

97.8% अंक हासिल कर रचा नया कीर्तिमान, कॉमर्स में भी विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

बोकारो थर्मल : सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में डीएवी कथारा (DAV Public School Kathara) के विद्यार्थियों ने इस वर्ष ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। बुधवार 13 मई को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय का प्रदर्शन शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए उत्कृष्ट सफलता का नया अध्याय लिखा।

विज्ञान संकाय में पलक कुमारी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं रोशनी कुमारी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मानस कुमार साव ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा एवं कृष कुमार गुप्ता ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा मान्या चौधरी ने 89.8%, अनंत कुमार ने 88%, साहिल वर्मा ने 86%, नताशा कुमारी ने 84.6%, अफ्सा फातिमा ने 84.4% तथा अरमान चौधरी ने 81% अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप-10 विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाई। विज्ञान संकाय में कुल 75 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी विद्यार्थी सफल रहे।

वहीं वाणिज्य संकाय में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। कॉमर्स संकाय की छात्रा सलोनी कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संकाय की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। सुधा भारती ने 89 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा एवं खुशी कुमारी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। रानी कुमारी ने 87%, विराज ने 86%, अनन्या ने 85%, कृष्टि डे ने 83%, अनीशा शर्मा एवं उमैरा अंजुम ने 81% तथा ऋषि यादव ने 80% अंक प्राप्त कर टॉप-10 में अपनी जगह बनाई। कॉमर्स संकाय में कुल 52 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी Dr. G. N. Khan ने विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त कक्षाओं एवं सुधारात्मक कक्षाओं का संचालन किया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव परीक्षा परिणाम में देखने को मिला।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में सुनियोजित रणनीति एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के बल पर विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ए.के.बी. सिंह के सहयोग एवं मार्गदर्शन के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के वरीय शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, जितेंद्र दुबे, डॉ. आर.एस. मिश्रा, असित कुमार गोस्वामी, आराधना, बी.के. दसौंधी, राकेश रंजन, रितेश कुमार, जयपाल साव एवं आदिब अहमद सहित सभी शिक्षकों की भूमिका को भी इस सफलता में महत्वपूर्ण बताया गया। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

Other Latest News

Leave a Comment