Daffodils Academy में रवींद्रनाथ टैगोर की 85वीं पुण्यतिथि मनाई गई, शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

धनबाद के करकेंद स्थित Daffodils Academy में रवींद्रनाथ टैगोर की 85वीं पुण्यतिथि मनाई गई। शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी और रवींद्र संगीत प्रस्तुत किया।

केंदुआ: धनबाद के करकेंद स्थित डेफोडिल्स एकाडेमी (Daffodils Academy) में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 85वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य तापस बनर्जी ने रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित करके की।

इस अवसर पर प्राचार्य तापस बनर्जी ने रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर महान कवि, दार्शनिक, नाटककार, गीतकार और चित्रकार थे। उनकी प्रसिद्ध कृति ‘गीतांजलि’ के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ भी रवींद्रनाथ टैगोर की ही रचना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने टैगोर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं विचारों को याद किया।

विद्यालय की शिक्षिकाओं मिताली चटर्जी और झुमा दत्ता ने रवींद्र संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय चंडीचरण बनर्जी ‘चंडीसर’, जो पुटकी उच्च विद्यालय, पुटकी के पूर्व गणित शिक्षक भी थे, को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी ने किया। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन, साहित्य और उनके विचारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। साथ ही उन्होंने सभी से टैगोर के बताए आदर्शों और मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Other Latest News

Leave a Comment