Aaj Ka Panchang: रविवार, 21 जून 2026 का दिन धर्म-कर्म, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिहाज से विशेष माना जा रहा है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर इस बार भानु सप्तमी का पावन संयोग बन रहा है। सूर्य उपासना के लिए यह तिथि खास मानी जाती है। ऐसे में जो लोग रविवार को व्रत, पूजा, दान या किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना बना रहे हैं, उनके लिए दिन का पंचांग जानना बेहद जरूरी है।
आज के पंचांग के अनुसार दिन की शुरुआत शुभ संकेतों के साथ हो रही है। सप्तमी तिथि रात 7:47 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। रविवार होने के कारण सूर्यदेव की आराधना का महत्व और बढ़ गया है। मान्यता है कि भानु सप्तमी पर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने, लाल वस्त्र, गुड़, गेहूं और तांबे से जुड़े दान करने से मान-सम्मान, ऊर्जा और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

आज का पंचांग/Aaj Ka Panchang
दिनाँक :- 21 जुन 2026.
दिन :- रविवार l
विक्रम संवत :- 2083.
शक संवत :- 1948.
संवत्सर :- रौद्र
अयन :- उत्तर अयन l
ऋतु :- ग्रीष्म ऋतु l
मास :- शुद्ध ज्येष्ठ मास l
पक्ष :- शुक्ल पक्ष l
तिथि :- सप्तमी रात 07:47 तक l
नक्षत्र :- पूर्वाफाल्गुनी दिन में 02:28 तक l
चंद्रमा :- सिंह राशि में रात्री 08:31 तक l
योग :- सिद्धि योग सायं 04:32 बजे तक l
राहु काल :- दिन में 04:30 से 06:00 तक l
सूर्योदय :- 05 : 02 : 15 बजे l
सूर्यास्त :- 06 : 34 : 49 बजे l
दिशा शूल :- पश्चिम दिशा में l
व्रत पर्व :- भानु सप्तमी l
भद्रा :- भद्रा रात्री 07:47 से आरंभ l
विशेष :- सर्वार्थसिद्धियोग दिनमें 02:28 से l
अभिजीत मुहूर्त :- दिन में 11:36 से 12:24 तक
नोट :- आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश कल 22 जुन को रात्री 08:28 बजे l
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।










