हिस्ट्रीशीटर की गला काटने व गाली गलौज व धमकी पर एमबीसी के पदाधिकारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर आशीष तिवारी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग, पहले से भी दर्ज है 2 दर्जन के करीब मुकदमा

सलोन थाना क्षेत्र के रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा फेसबुक लाइव पर मौर्य समाज व चंद्रगुप्त मौर्य सहित पूरे समाज के लोगों को गाली देने और सर काटकर पूरे यूपी में घुमाने की धमकी देने के मामले में आहट मौर्य बंधुत्व क्लब के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के मटका खतिहारा के निवासी आशीष तिवारी नामक हिस्ट्रीशीटर ने रविवार को फेसबुक पर लाइव आकर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने मौर्य समाज के लोगों को गाली दी और उनका सर काटकर पूरे उत्तर प्रदेश में घुमाने की धमकी दी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे मौर्य समाज के लोगों का मौर्य बन्धुत्व क्लब के पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया।

पुलिस अधीक्षक को क्या पद सौंपने के बाद मौर्य बंधुत्व क्लब के जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर आशीष तिवारी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि हिस्ट्रीशीटर की इस तरह की धमकी से अपराध को बढ़ावा मिलता है। इसलिए पुलिस को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे समाज के नेताओं और समाज के वंशजों को गाली दी गई है और सर काटकर पूरे उत्तर प्रदेश में घुमाने की धमकी दी गई है। सैकड़ों पदाधिकारी एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि आशीष तिवारी पर कठोर कार्रवाई की जाए और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

rbl 28

आशीष तिवारी पर पहले से ही कई मुकदमे

बताया जा रहा है कि आशीष तिवारी पर पहले से ही करीब 2 दर्जन भर विभिन्न धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। इसके बावजूद वह इस तरह की धमकी दे रहा है, जो कि गंभीर बात है। जिससे सामाजिक माहौल बिगाड़ सकता है। पदाधिकारियों ने एसपी से मांग की है कि आशीष तिवारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो पदाधिकारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सलोन थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया है कि सोशल मीडिया एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है आगे की जांच की जा रही है।

Other Latest News

Leave a Comment