Raebareli: शहर के जिला अस्पताल में एक बार फिर बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, परिसर में भरा पानी जिम्मेदारों पर उठे सवाल

Raebareli: दस दिन पहले भी सामने आई थी जलभराव की समस्या, स्थायी समाधान नहीं होने पर उठे सवाल

Raebareli: सोमवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश ने एक बार फिर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद समय करीब 9:30 बजे जिला अस्पताल परिसर में जगह-जगह जलभराव हुआ देखा गया अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि करीब दस दिन पहले हुई बारिश के दौरान भी जिला अस्पताल परिसर जलमग्न हो गया था। उस समय भी मरीजों और तीमारदारों को जलभराव के बीच अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी थी। इसके बावजूद अब तक जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने से सोमवार को दोबारा वही स्थिति सामने आ गई।

बारिश के बाद अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों में पानी जमा हो गया। कई स्थानों पर इतना पानी भर गया कि मरीजों और उनके परिजनों को अपने जूते-चप्पल हाथ में लेकर अथवा पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ा। अस्पताल आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और गंभीर मरीजों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल बनी रही।

फिसलने और संक्रमण का खतरा

जलभराव के कारण अस्पताल परिसर में फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। वहीं लंबे समय तक पानी जमा रहने से गंदगी और संक्रमण की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को जहां बीमारी से राहत की उम्मीद होती है, वहीं उन्हें परिसर में ही जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

दस दिन बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब दस दिन पहले बारिश के दौरान जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या सामने आने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से स्थायी समाधान क्यों नहीं कराया गया। यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाती तो सोमवार को मरीजों और तीमारदारों को दोबारा इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

बारिश के साथ ही जिला अस्पताल परिसर की यह तस्वीर अस्पताल की जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मरीजों और तीमारदारों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा अस्पताल परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Other Latest News

Leave a Comment