Raebareli News: मिल एरिया पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन व चौपाल का आयोजन कर दी गई महिलाओं को सुरक्षा की जानकारी

रायबरेली (Raebareli) में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से रविवार को थाना मिल एरिया पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम बालापुर में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित महिलाओं को 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 102 एवं 108 (एम्बुलेंस सेवा) तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि 1090 पर की गई शिकायतों में शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है, जिससे महिलाएं बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मातृशक्ति बंधन योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पात्र महिलाओं से इनका लाभ उठाने की अपील की।

इस दौरान महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा उनके त्वरित और विधिक समाधान का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध या अन्य आपराधिक घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी संजय कुमार निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल इंद्रजीत, कांस्टेबल रोहित तोमर, महिला हेड कांस्टेबल नीलम देवी, महिला कांस्टेबल वसुंधरा पांडे, रिक्रूट महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह तथा रिक्रूट महिला कांस्टेबल आकांक्षा मौजूद रहीं।

Other Latest News

Leave a Comment