Rahul Gandhi पर विवादित टिप्पणी से Raebareli में सियासी बवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पर FIR की मांग; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Raebareli में राहुल गांधी पर कथित विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस ने FIR की मांग की। तहरीर देकर आंदोलन की चेतावनी, पुलिस ने जांच की बात कही।

Raebareli: गुरुवार को शहर के हाथी पार्क चौराहे पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर की गई कथित विवादित टिप्पणी को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाषण देते हुए राहुल गांधी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। जिसमे राहुल गांधी को हरामी कह दिया यह भाषा की मर्यादा है जिसे भाजपा सरकार अपनी पार्टी को संस्कारी पार्टी कहती है।वायरल वीडियो में उनके द्वारा राहुल गांधी के परिवार, धर्म और पहचान को लेकर विवादित टिप्पणी किए जाने का दावा किया जा रहा है। यही नहीं ह** कहे जाने के बाद कैसे नीचे बैठे नेता ताली बजा रहे हैं वाह अध्यक्ष क्या कह दिया वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और राजनीतिक शालीनता के विरुद्ध बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, वरिष्ठ नेता सुरेश पासी तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता सदर कोतवाली पहुंचे और भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पद पर बैठे नेता के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

उधर, इस पूरे मामले ने पुलिस की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अब सबकी निगाहें सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस शिकायत के आधार पर विधिक परीक्षण कर मुकदमा दर्ज करती है या नहीं।

फिलहाल इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Other Latest News

Leave a Comment