शारदीय नवरात्र शुरू, पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की पूजा

बेरमो क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो गयी। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की गयी। संध्या आरती में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। फुसरो शहर के विभिन्न पंडालों और मंदिरों में कलश स्थापित किया गया और मां

Sep 22, 2025 - 12:23
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-22-at-3.54.39-PM.jpeg

बेरमो क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो गयी। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की गयी। संध्या आरती में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। फुसरो शहर के विभिन्न पंडालों और मंदिरों में कलश स्थापित किया गया और मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गयी। कई लोगों ने घर में कलश स्थापित कर नवरात्र की पूजा शुरू की। नवरात्र शुरू होने से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

फुसरो शहर के करगली गेट दुर्गा मंदिर, ढोरी स्टाफ क्वार्टर दुर्गा मंदिर, बैंक मोड़ फुसरो दुर्गा मंदिर, सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा मंदिर, जवाहर नगर दुर्गा मंदिर, शारदा कॉलोनी दुर्गा मंदिर, नावाखाली पाड़ा दुर्गा मंदिर, सुभाषनगर दुर्गा मंदिर, फुसरो स्टेशन दुर्गा मंदिर, रामनगर दुर्गा मंदिर, बेरमो सीम दुर्गा मंदिर आदि पंडालों में कलश स्थापना की गयी। जिसमें पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुगण भाग ले रहे हैं।

वहीं फुसरो नप क्षेत्र के नावाखाली पाड़ा करगली बाजार में बंगाली रीति-रिवाज के साथ पूजा हो रही है। यहां मां दुर्गा की एक अलग प्रतिमा कमरे में स्थापित कर पूजा हो रही है। वही दूसरी ओर ढोरी स्टाफ क्वार्टर में निर्माणाधीन मां काली दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की स्थापित स्थायी प्रतिमा की पूजा की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User