शहर भर में स्थापित तीन श्रेष्ठ पूजा पंडालों को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया सम्मानित

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखण्ड (अभाकाम), झारखंड प्रदेश ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रांची शहर भर में स्थापित पूजा पंडालो में से श्रेष्ठ पूजा पंडाल के तौर पर तीन पंडालों को सम्मानित किया। जिसमें रामलला पूजा समिति को श्रेष्ठ पूजा पंडाल, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति को ‘ श्रेष्ठ पूजा पंडाल ‘ और श्री राजस्थान मित्र मंडल को ‘श्रेष्ठ पूजा पंडाल ‘ सम्मान से सम्मानित किया गया।

मौके पर श्री रामलला पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह और श्री राजस्थान मित्र मंडल के अध्यक्ष अशोक पुरोहित को अभाकाम की ओर से पारंपरिक शस्त्र, मामेटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2025 09 30 at 9.19.32 AM 1

इस गौरवमयी क्षण में महासभा के अध्यक्ष डॉ सी बी सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष युवा राजेश सिन्हा, महामंत्री सुशील कुमार लाल, उपाध्यक्ष डॉ अनल कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष आस्था किरण, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि कुमार, जिला अध्यक्ष सजल सहाय, सदन सिन्हा, प्रीतयानशु समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment