राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की क्षेत्रीय कमेटी की बैठक कथारा आफिसर्स क्लब में सम्पन्न

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की रीजनल कमेटी और कथारा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक सीसीएल कथारा आफिसर्स क्लब में शनिवार को सम्पन्न किया गया। कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी व बीएंडके,एवं ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रुप में

Sep 21, 2025 - 11:52
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-3.20.49-PM.jpeg

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की रीजनल कमेटी और कथारा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक सीसीएल कथारा आफिसर्स क्लब में शनिवार को सम्पन्न किया गया। कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी व बीएंडके,एवं ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रुप में सीसीएल रीजनल अध्यक्ष श्यामल सरकार एवं सचिव कुमार महेश सिंह शामिल हुए। कहा कि इंटक व आरसीएमयू को बिंदेश्वरी दुबे और स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह ने अपने खून पसीने से सींचा है और उन्होंने ने संगठन के हर एक सदस्य को अनुशासन का सीख तो दिया। साथ ही मजदूरों की हितों के रक्षा करना सर्वोपरि बताया है।

वही कथारा क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसीस तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी के द्वारा मिले सुझाव एवं आदेशों का पालन करते हुए संगठन को सशक्त मजबूत और विस्तार किया जाएगा साथ ही मजदूरों के हितों के लिए सदैव आवाज बुलंद किया जायेगा। डीबी पांडे, अवधेश कुमार सिंह, अंजनी त्रिपाठी, शिवनंदन चौहान, ब्रज बिहारी सिंह,दिगंबर महतो, हरेंद्र सिंह, सुबोध सिंह पवार, प्रमोद कुमार सिंह, सुषमा कुमारी आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।

इस मौके पर चंद्रशेखर प्रसाद, पम्मी सिंह, सुनिता देवी, गीता देवी,आशीष चक्रवर्ती, रंजीत सिंह, राकेश कुमार, इस्लाम अंसारी, गोपाल कुमार, मो सनाउल्लाह, आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User