Raebareli Road Accident : दर्दनाक हादसा; लोडर का टायर निकलने से अनियंत्रित होकर दीवार से टकराया, चालक समेत 2 की मौत

Raebareli Road Accident : गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया यहां अनियंत्रित लोडर एक दीवार से टकरा गया, जिसमे लोडर के परखच्चे उड़ गए इस सड़क हादसे ने दो परिवारों को सूना कर दिया है।

बताते चलें कि बुधवार को सुबह करीब 6 बजे के आस पास थाना क्षेत्र के देदौर पेट्रोल पंप के निकट एक तेज रफ्तार लोडर में दर्दनाक दुर्घटना हुई, जिसमें लोडर चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोडर तेज गति से जा रहा था। अचानक इसका टायर निकल गया, जिससे वाहन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया। चालक ने संभालने की कोशिश की,लेकिन लोडर सड़क किनारे एक मजबूत दीवार से जोरदार टक्कर मार बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और दोनों व्यक्ति उसमें फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पेट्रोल पंप के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

गुरबक्शकंद थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सौरभ पुत्र सुरेश निवासी भागों का पूर्वक मजरे रुस्तमपुर थाना मिल एरिया उम्र 21 वर्ष व हिमांशु पुत्र बाबूलाल निवासी ठकुराइन मजरे उत्तरपारा थाना भदोखर उम्र 24 वर्ष पिकअप संख्या यूपी 78 जेएन 7925 से गुरबख्श सिंह की ओर से रायबरेली की ओर जा रहे थे तभी देदौर दोसड़का के पास स्थित पीयूष मिश्रा के खाली पड़े मकान से जाकर टकरा गई, जिसमें पिकअप सवार दोनों ड्राइवर कंडक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण लोडर का टायर अचानक निकल जाना बताया।

Other Latest News

Leave a Comment