TCS Nashik Nida Khan : नासिक स्थित एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में सामने आए धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस पूरे विवाद के केंद्र में रही HR मैनेजर निदा खान की लोकेशन को लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है। परिवार का दावा है कि वह फिलहाल मुंबई में मौजूद है और लगातार जांच एजेंसियों से बचने की कोशिश कर रही है।
प्रेग्नेंसी का हवाला, कोर्ट से राहत की मांग
गिरफ्तारी के डर के बीच निदा खान ने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। याचिका में उसने खुद के गर्भवती होने का हवाला दिया है और इसी आधार पर पुलिस कार्रवाई से राहत मांगी है। अदालत अब इस दलील पर सुनवाई कर रही है, जबकि जांच एजेंसियां इस दावे की पुष्टि में जुटी हैं।

SIT की नजर में, तलाश जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT लगातार सक्रिय है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। हालांकि अब तक वह गिरफ्त से बाहर है, लेकिन पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।
अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस अब तक 7 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि इनमें 6 पुरुष कर्मचारी और एक महिला एचआर हेड शामिल हैं। पुलिस के पास अब तक 9 ऐसी शिकायतें आईं HAIN जिनमें कर्मचारियों ने अपने सीनियर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक आरोपी पर आरोप है कि उसने शादी का झूठा वादा कर अपनी सहकर्मी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके निजी जीवन पर अश्लील टिप्पणियां कीं।जांच में यह भी सामने आया कि एक पुरुष कर्मचारी को जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और उसके धर्म का अपमान किया गया।
वहीं पीड़ितों का दावा है कि जब उन्होंने इन घटनाओं की शिकायत कंपनी के बड़े अधिकारियों और एचआर से की तो उन्हें इंसाफ देने के बजाय चुप करा दिया गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शोषण का यह सिलसिला फरवरी 2022 से शुरू हुआ था और मार्च 2026 तक जारी रहा। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और अश्विनी चैननी (HR हेड) के रूप में हुई है।










