आर्मी अफसर की पत्नी को प्रताड़ित करने पर डलमऊ पुलिस को एसपी की सख्त चेतावनी

रायबरेली में डलमऊ थाने की पुलिस व क्षेत्राधिकारी डलमऊ को आर्मी अफसर की पत्नी व उसके सिपाही भाई को प्रताड़ित करने के मामले में आर्मी अफसर की पत्नी शिकायत पर नवागत कप्तान ने सख्त हिदायत दी है और प्रकरण को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। अफसर की पत्नी कई महीनो से तहसील स

Sep 24, 2024 - 05:56
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-24-at-10.59.36-AM.jpeg

रायबरेली में डलमऊ थाने की पुलिस व क्षेत्राधिकारी डलमऊ को आर्मी अफसर की पत्नी व उसके सिपाही भाई को प्रताड़ित करने के मामले में आर्मी अफसर की पत्नी शिकायत पर नवागत कप्तान ने सख्त हिदायत दी है और प्रकरण को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। अफसर की पत्नी कई महीनो से तहसील से लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है। मामला यहां डलमऊ तहसील क्षेत्र व थाने के अंतर्गत आने वाले कस्बे का है। यहां की रहने वाली आर्मी अफसर की पत्नी आरती यादव की जमीन पर शिक्षक बना भूमाफिया राधवेन्द्र वर्मा पुत्र स्व. रामआसरे, रामकुमारी पत्नी स्थ.रामआसरे विकानत वर्मा पुत् राघवेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र वर्मा पुत्र स्व.रामआसरे वर्मा उपरोक्त ग्राम नेवाजगंज थाना डलमऊ के निवासी है। जिनके द्वारा अपनी गाटा संख्या के अलावा आर्मी अफसर की पत्नी की गाटा संख्या पर भी जबरन अतिक्रमण कर कब्जा कर रहे हैं। शिकायतकर्ता आरती ने कई बार मामले का शिकायती पत्र संबंधित थाने व तहसील में दिया लेकिन थाने की पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसको लेकर आरती ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर नए कप्तान डॉक्टर जसवीर सिंह से शिकायत की शिकायत मिलते ही पुलिस की लापरवाही पर फटकार लगाते हुए सख्त चेतावनी दी है। और कहां है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर राजस्व प्रशासन पुलिस से मदद के लिए कहे तो तत्काल मामले में कार्यवाही करें और शिकायतकर्ता आरती यादव के आर्मी अफसर व उसके सिपाही भाई पर जो भी थाने की पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। उसको तत्काल खत्म किया जाए। जानकारी अनुसार बता दे की बीते करीब 1 वर्ष से पीडित तहसील और थाने के चक्कर लगा रही है। जिस पर यूपी जिला अधिकारी डलमऊ द्वारा मामले में अवैध कब्जा हटवाने के लिए संबंध राजस्व व पुलिस को निर्देशित किया, लेकिन पुलिस की हिलावली के चलते अवैध कब्जे को नहीं हटवाया जा रहा है। जिस पर पीड़िता लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है। गौरतलब है कि प्रार्थनी द्वारा दिनॉक 30/41/2022 को डलमऊ स्थित भूमि संख्या 5472/0,063हयटयर मे 1/2 भाग का बैनामा रजिस्ट्री लिया था और दाखिल खारिज राजस्य अभिलेखों में मेरा नाम अंकित है। विपक्षी गणों का बैनामा 126 42 वर्ग मीटर का बैनामा गाटा संख्या 5479 क में है। 5472 से विपक्षीगणो के पास कोई अभिलेख नही है। फिर भी प्रार्थनी दिनॉक 1/9/2024 को अपने प्लाट पर लेबर मिस्ती को लेकर निर्मण कार्य करने गर्यी तो विपक्षी एक राय होकर प्रार्थिनी को गाली गलौज करते हुये इंट व पत्थर और जान से मार देने धमकी दी पार्थिनी के लेबर मिस्ती के साथ अभद्ता की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुये लाठी डंडों से हमला करने की कोशिश की जिससे प्रार्थनी किसी तरह अपनी जान बचा सकी इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं की जबकि राजस्व व प्रसाशन केद्वारा नाप की जा चुकी है। जिसकी रिपोर्ट व खतौनी संलगन है। विपक्षीगण भूमाफिया व अपराधी किस्म के है प्रार्थिनी के पति थल सेना में अमृत सर पंजाब में कार्यरत है। इस कारण जमीन पर अवैध रूप से अवैध कब्जाकरने की कोशिश कर रहे है। वही प्रार्थनी का आरोप है कि, बीते तीन दिनों पहले तहसील दिवस में उसने उपस्थित होकर मामले का शिकायती पत्र दिया तो क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण कुमार ने शिकायती पत्र अपने हाथ में लेकर तुरंत वाहवाही लूटने के लिए, कार्यवाही का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की लचर कार्य शैली से पीडित काफी आहत है। फिलहाल पीड़िता को पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User