उपायुक्त के निर्देशानुसार पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी द्वारा सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल द्वारा सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है ।

WhatsApp Image 2025 06 26 at 5.52.49 PM

इस संबंध में अंचल अधिकारी ने बताया कि शंकरडीह के ग्रामीणों ने आवेदन दिया था की शंकरडीह मोज़े के खाता नंबर 83 प्लॉट नंबर 764 रकवा 1.16 एकड़ पर किसी के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। अंचल अधिकारी ने इसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए प्रभारी अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह राजस्व उप निरीक्षक विजय कुमार, अंचल अमीन राजकुमार आदि अपने पूरे दल बल के साथ प्लॉट पर पहुंचकर बुलडोजर लगाकर प्लॉट को मुक्त किया।

WhatsApp Image 2025 06 26 at 5.52.49 PM 1

वही अंचल अधिकारी ने पूर्वी टुंडी अंचल वासियों को यह निर्देश दिया की कोई भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं करे नहीं तो उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Other Latest News

Leave a Comment