News Nation Bharat
क्राइमझारखंडराज्य

अलकुसा गोरखपुरी कैम्प में 11 वर्षीय नाबालिग प्रिंस की नृशंस हत्या, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

केंदुआ : पड़ोस के मुंह बोले भाई ने दोस्त के साथ मिलकर केंदुआडीह थाना के अलकुसा गोरखपुरी कैम्प में 11 साल के बच्चे प्रिंस की गला दबाकर नृशंस तरीके से हत्या कर दी। प्रिंस विधवा गुड्डी देवी का छह बच्चों में इकलौता व पुत्र (सबसे छोटा ) था। बच्चे के हत्या के जुर्म में केंदुआडीह थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आर एन ठाकुर ने गुरुवार को मृतक के पड़ोसी रोहित कुमार गुप्ता व उसके साथी कृष्ण कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो ने प्रिंस की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। बच्चे का शव हाथ पैर बंधा हुआ एक प्लास्टिक के बोरे में हत्यारे रोहित के घर के पीछे झाड़ी के बीच गुरुवार को साढ़े दस बजे मिला। प्रिंस बुधवार की शाम तीन बजे से लापता था। पड़ोसी मुंह बोले भाई रोहित ने प्रिंस को घर के बाथरूम में बंधक बनाकर रखा हुआ था। इधर विधवा मां ने केंदुआडीह थाना को बच्चे के लापता होने की सूचना देकर रात भर अलकुसा,कुस्तौर, बीएनआर, नेहरू पार्क गोपालीचक, बाँसजोड़ा यज्ञ स्थल पर जाकर खोजा। गुरुवार को सभी थाना में लिखित आवेदन देने पहुंचे तभी शव मिलने की खबर थाना प्रभारी को मिली। मृतक का परिवार मूलतः भरौली, थाना कंसिया, देवरिया यूपी का रहनेवाला है। पिता रामाज्ञा हरिजन अलकुसा में बीसीसीएल कर्मी थे। तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो गयी थी। छह माह पूर्व पति के स्थान पर गुड्डी देवी ने गोपालीचक में जेनरल मजदूर के पद पर ज्वाइन किया था। एक साल पूर्व गुड्डी की विवाहित पुत्री संध्या ने महिला समिति से 90 हजार का ऋण लिया था, जिसे रोहित ने एक निजी प्राइवेट कंपनी में जमा करा दिया। पैसा वापस करने के लिए सभी रोहित पर लगातार दबाव बनाए हुए थे। दोनो परिवारों में करीब 10 वर्षों से काफी मेल मिलाप भी था।

हत्याकर विचलित था हत्यारा
अलकुसा गोरखपुरिया धौड़ा के लोगो पर रोहित व कृष्णा पर किसी प्रकार का शक नही था। लेकिन हत्या को साजिश रच अंजाम देने के बाद रोहित काफी विचलित था। उसके हावभाव देख दो युवकों को शक हुआ। बच्चे की खोज में रोहित के घर के पीछे बागान में गए जहां प्लास्टिक के बोरे को देखा। खोला तो बच्चे का शव बंधा पड़ा था। सिर पर रक्त के निशान थे। तभी हत्यारा रोहित घर मे घुस कमरे को बन्द कर लिया। उग्र पड़ोसियों ने दरवाजा को तोड़ उसे पकड़ लिया एवं पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।

Related posts

रायबरेली : जगत शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर नगर पंचायत डलमऊ में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई

News Desk

पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया है संकल्प : अमित शाह

Manisha Kumari

निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह ने प्रचार वाहन को किया रवाना

Manisha Kumari

Leave a Comment