रिपोर्ट : अविनाश कुमार
आज 05 जून, 2024 कथारा स्थित के बी कॉलेज बेरमो के आई क्यू ए सी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सी सी एल कथारा के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र सभागार मे हमारी भूमि हमारा भविष्य विषय पर जागरुकता सह सेमिनार का आयोजन दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शुरू किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में दर्जनों फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधे चंदन, शीशम, करच, आवंला, केला, जामुन के पौधे रोपण के साथ हुई। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डा अरुण कुमार रॉय महतो, एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार, सी सी एल कथारा के सी एस आर पदाधिकारी चंदन कुमार, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, सदन राम, एन एस एस के पुरुष एवं महिला स्वयं सेवकों द्वारा पौधारोपण किया गया।

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा सभी प्राणी पृथ्वी के संसाधनों पर निर्भर हैं अतः पृथ्वी की रक्षा प्रथम कर्तव्य व जिम्मेदारी है।
आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा भविष्य बचाने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। बेहतर भविष्य के लिए प्रकृति का पोषण जरूरी है, वृक्ष हमें प्राण वायु प्रदान करते हैं।
सी एस आर पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने कहा पारिस्थितिकी संतुलन के लिए पौधारोपण अनिवार्य कदम है। भविष्य में कॉलेज के एन एस एस इकाई द्वारा गांव गांव जाकर पर्यावरण से संबंधित जानकारी देकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगी।
अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार हमारा भूमि हमारा भविष्य विषय पर रखा।
जागरूकता सह सेमिनार में तीन प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिनमें पहला पोस्टर, दूसरा स्लोगन एवं तीसरा भाषण प्रतियोगिता थी।

पोस्टर के माध्यम से संदेश देने वाले मे मिलन कुमार गुप्ता, तनीषा प्रवीण, दानिया फिरदौस, सुमीत कुमार सिंह, मो दिलबर, प्रज्ञा कुमारी, तस्लीम अख्तर, अंतरा कुमारी, मोहिनी कुमारी, बिंदया कुमारी, कोमल कुमारी , संध्या कुमारी आदि रहे। स्लोगन के माध्यम से संदेश देने वाले मे तनीषा कुमारी, रोजी प्रवीन, प्रज्ञा कुमारी, संजना कुमारी, दानिया फिरदौस, शहजादी शहगूफा, बिंदया कुमारी, महजबी प्रवीण, मोहिनी कुमारी, तनीषा प्रवीण, शालिनी चौधरी, नीतू कुमारी रहे। भाषण के माध्यम से संदेश देने वाले मे तनीषा कुमारी, मिलन कुमार गुप्ता, पुष्पा कुमारी, शहजादी सहगुफा, मोहिनी कुमारी रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम अंतरा कुमारी, द्वितीय दानिया फिरदौस तृतीय स्थान पर बिंदाया कुमारी एवं संध्या कुमारी रहे। स्लोगन मे बिंदीया कुमारी, शालिनी चौधरी, तनीषा कुमारी रहे, भाषण में पुष्पा कुमारी, शहजादी सहगुफा, मिलन कुमार गुप्ता रहे। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तीनो प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो पी पी कुशवाहा एवं दामोदर बचाओ के विनोद कुमार यादव सदस्यों में रहे।
जागरूकता सह सेमिनार में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डा अरुण कुमार रॉय महतो, सी सी एल सी एस आर पदाधिकारी चंदन कुमार, एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, सदन राम, मो साजिद, रवि यादविंदु, शिव चन्द्र झा, राजेश्वर सिंह, बालेश्वर यादव, संतोष राम, पुरषोत्तम चौधरी, भगन घासी, संजय आदि कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों, एन एस एस के पुरुष स्वयंसेवकों, छात्र छात्राएं की उपस्थिति रही।