News Nation Bharat
झारखंडराज्य

फुसरो : कारगिल विजय दिवस पर निकाला मशाल जूलूस

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

कारगिल विजय दिवस पर फुसरो बाजार के भुनेश्वर पेट्रोल पंप के समीप से भाजयुमो प्रदेश के निर्देश पर बोकारो जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार के नेतृत्व में गुरुवार शाम को मशाल जूलूस निकाला गया। यह मशाल जूलूस फुसरो बाजार के भुनेश्वर पेट्रोल पंप के समीप से निकली जो फुसरो बाजार, बैंक मोड फुसरो, शहिद निर्मल महतो चौक होते हुए बेरमो प्रखंड कार्यालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुँची। इस दौरान लोगो ने भारत माता की जय, बीर शहीद अमर रहे, वंदे मातरम… आदि का नारा लगाया। इसके पश्चात लोगो ने कारगिल शहीदों को स्मारक स्थल पर पुष्प चढा एवं द्वीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि देश के जवानों ने कुर्बानियां दी तो कारगिल की लड़ाई में जीत हासिल हुई। कई प्रदेश के जवानों ने भी इस जंग में बलिदान दिए। बेरमो प्रमुख सह महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरजा देवी व उपाध्यक्ष अर्चना सिंह व युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुमित सिंह ने देश के अमर सपूतों को याद करते हुए कहा कि हमें शहीदों की शहादत को याद करते हुए देश के लिए सम्मिलित होकर अपने क्षेत्र में राष्ट्र हित के कार्य करते रहना चाहिए, जिससे हमारा देश एक सशक्त शक्ति के रूप में विश्व जगत को मार्गदर्शन देता रहे।

मौके पर जिला मंत्री कुलदीप महथा, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, डॉ. प्रहलाद बरनवाल, मधुसुदन प्रसाद सिंह, ईश्वरचंद प्रजापति, विकास सिंह, धीरज पांडेय, टुनटुन तिवारी, रमेश स्वर्णकार, टुनटुन तिवारी, अनिल गुप्ता, विक्की राय, उमेश ठाकुर, विवेश सिंह, यीशु सिंहा, सूरज सिंह, मनोज चंद्रवंशी, लालमोहन महतो, प्रदीप साहू, निशांत अनमोल, गीता चौधरी, शिवपूजन चौहान, भरत वर्मा, चंदन राम, मनोज गोयल, पंकज पाडेय, नवीन पांडेय, श्रीकांत सिंह यादव, बिनय सिंह, लालमोहन महतो, सीताराम रजक आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

पिछरी कोयलरी के पर्यावरणीय सुकृति आवेदन पर लगी रोक, समाजसेवी आशीष पाल के शिकायत में संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय हरित न्याय प्राधिकरण नई दिल्ली के प्रिंसिपल बेंच ने लगाई रोक

News Desk

रांची : झारखंड में ऑप्टोमेट्री कॉलेज स्थापित होगा : डॉ. विजय मिश्र

News Desk

फीकी हुई न्याय की उम्मीद, इच्छा मृत्यु की आस

Himanshu Sinha

Leave a Comment