News Nation Bharat
झारखंडराजनीतिराज्य

हेमंत सरकार ने झारखंडी जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है : टिकैत

kmc_20250731_125509
WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बुधवार को डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नावाडीह प्रखंड उपरघाट के तीन पंचायत नारायणपुर, बरई, पलामू में आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति के आदेशानुसार आज दुसरा दिन आजसू पार्टी के बैनर तले जन जागरण सह पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यकर्म में मुख्य रूप से डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी युवा आजसू के राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो शामिल थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के झूठे वादे को जानता के बीच उजागर किया गया। यह कार्यक्रम डुमरी विधानसभा क्षेत्र के सभी 70 पंचायत किया जायेगा। इस अवसर पर युवा आजसू राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंडी जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। जानता इसका जवाब समय आने पर देगी डुमरी प्रभारी यशोदा देवी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं कर सके आजसू पार्टी जनता को जागरूक करने में लगी है। वरिष्ट आजसू नेता दुर्योधन महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का हमेशा से ठगने का आदत रहा है। यह पार्टी कभी भी झारखण्डी हित मे काम नही कर सकती है।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, महिला प्रखंड अध्यक्ष साजिया अंजुम, आजसू नेता निरंजन महतो, मोहम्मद इमतिया अंसारी, महावीर महतो, फूलचंद महतो, त्रिवेणी महतो, महादेव महतो, लालचंद महतो, रेखा देवी, कलावती देवी, सुरेश महतो, सलेश कुमार, दिनेश महतो, गणपत महतो, माहरू महतो, बॉबी पटेल, दीपक महतो, विकी शर्मा, दिलचंद महतो, पुरन महतो आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

होली को लेकर बोकारो थर्मल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Manisha Kumari

Gumia : पिट्स मॉडर्न स्कूल ने खो-खो स्टार लक्ष्मी मरांडी की राज्य स्तरीय चयन होने पर मनाया जश्र

PRIYA SINGH

हेमंत की चुनावी हुंकार, अनूप सिंह के लिए लोगो से की वोट करने की अपील

Manisha Kumari

Leave a Comment