गुरुवार 29 अगस्त को केबी कॉलेज बेरमो में खेल विभाग द्वारा प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद्र के जन्म दिवस अवसर पर बी बी ए सभागार में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद्र जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। माल्यार्पण करने में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, खेल पदाधिकारी डा साजन भारती, डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा प्रभाकर कुमार आदि रहे। रन फॉर हेल्थ थीम पर सेमीनार का आयोजन हुआ जिसमें पोस्टर, भाषण, निबंध, स्लोगन के माध्यम से एन एस एस के स्वयं सेवकों ने संदेश देने का कार्य किया। कॉलेज के छात्र छात्राओं को दौड़ में शामिल करवाया गया। बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद्र जी के जयंती अवसर पर मनाया जाता है। यदि आप फिट एवं स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो खेल के माध्यम से अपने को स्वस्थ रख सकते हैं। प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा खेलो व शारीरिक गतिविधियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य है। खेल पदाधिकारी डा साजन भारती ने कहा खेल के माध्यम से मनुष्य आरोयगता प्राप्त करते हैं। कैरियर के रूप में भी खेल के माध्यम से असीम संभावनाएं हैं।डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा खेलकूद के द्वारा अच्छे स्वास्थ्य का निर्माण होता है। स्वास्थ्य है जीवन का प्राण। डा प्रभाकर कुमार ने कहा राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत हॉकी के प्रसिद्ध महान कालजई खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद्र के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।

अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे जिसमें खेल कूद के जीवन के महत्त्व पर ध्यानाकर्षण करवाया। एन एस एस के पुरुष महिला स्वयं सेवकों ने भाषण, पोस्टर, स्लोगन, निबंध के माध्यम से रन फॉर हेल्थ थीम आधारित संदेश देने का कार्य किया। जिनमें जागृति कुमारी, सोनू कुमार शर्मा, आकांछा अग्रवाल, प्रथम कुमार, मो कोसेन रजन, सुनैना कुमारी, मिलन कुमार गुप्ता आदि रहे। मंच संचालन का कार्य डा प्रभाकर कुमार ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डा अरुण कुमार रॉय महतो ने किया।कार्यक्रम में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, खेल पदाधिकारी डा साजन भारती, डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा प्रभाकर कुमार, प्रो संजय कुमार दास, प्रो सुनीता कुमारी, रविंद्र कुमार दास, मो साजिद, दीपक कुमार राय, बालेश्वर यादव, शिव चन्द्र झा, एन एस एस के स्वयं सेवक, छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।