News Nation Bharat
झारखंडराज्य

जवाहर नवोदय तेनुघाट बोकारो में बच्चों के द्वारा मनाया गया सविधान दिवस

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं कर्मचारी गण द्वारा  संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सुबह विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी में भाग लिया। प्रभात फेरी विद्यालय कैंपस से छोटा चौक तेनुघाट तक निकाली गई और पुनः विद्यालय परिसर वापस आए और बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम तथा हमारा संविधान कैसा है, सबसे अच्छा सबसे न्यारा है का नारा दिया। तत्पश्चात विद्यालय में प्रार्थना सभा में संविधान दिवस मनाया गया जिसमें संविधान के उद्देशिका को दोहराई गई। संविधान पर बच्चों द्वारा भाषण दिए गए तथा  प्रश्नोत्तरी किए गए। विद्यालय के एमपी हॉल में संविधान एवं भारत के नागरिकों के लिए संविधान से संबंधित जानकारी हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में इंटर कॉलेज तेनुघाट के तीन बच्चे एवं शिक्षक, डीएवी पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थी, आदिवासी उच्च विद्यालय छपरगढ़ा के दो विद्यार्थी एवं जेएनवी के तीन विद्यार्थियों ने संविधान पर चर्चा करने हेतु भाग लिया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि इंटर कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान के विभाग के प्रोफेसर श्री काजल कुमार राय थे। डीएवी के विज्ञान शिक्षक तथा आदिवासी हाई स्कूल छपरगढ़ा के भूगोल  शिक्षक शामिल हुए। सर्वप्रथम संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की पुस्तक को सम्मान के साथ विद्यालय के ही स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा परेड करते एवं सलामी देते हुए एमपी हॉल पहुंचाया गया। एमपी हॉल में मुख्य अतिथि प्रोफेसर काजल कुमार राय द्वारा सम्मान के साथ सजे थाल में रखा गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया एवं विधि निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार के द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लिली बेक द्वारा स्वागत भाषण से किया गया। कार्यशाला में आए हुए सभी बच्चों ने संविधान के बारे मे जानकारी दी। बच्चों ने संविधान निर्माण से लेकर लागू करने तक की जानकारी दी। साथ ही संविधान के विभिन्न विशेषताएं पर भी जानकारी दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि काजल कुमार राय ने संविधान दिवस पर प्रकाश डाला। पीजीटी अर्थशास्त्र राजीव रंजन कुमार ने भी संविधान पर प्रकाश डालते हुए अधिकार एवं कर्तव्य पर जानकारी देते हुए बताया कि अगर इसे बच्चे समझ ले तो भावी नागरिक के रूप में स्वयं को विकसित कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यशाला को समाप्त किया। इस अवसर पर अंविता त्रिपाठी, जयदेव सर, अमित मंडल, संतोषी मैडम, बबीता मैडम, राजीव रंजन, गिन्नी मैडम, सुहैल अनवर, तिवारी जी के साथ विद्यालय के विद्यार्थी भरत, शुभम, मो अनवर, निशा, सौम्य, दिलीप, श्याम, निक्की, शौर्या सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

सदर विधायक अदिति सिंह ने एक्स पर ऐसा क्या लिख दिया कि मच गई भाजपा में खलबली

Manisha Kumari

के बी कॉलेज में दस एन एस एस स्वयं सेवकों को प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरुस्कृत देकर सम्मानित किया

News Desk

केबी कॉलेज बेरमो में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Manisha Kumari

Leave a Comment