News Nation Bharat
झारखंडराज्य

पलामू के युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की मुलाकात

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

पलामू : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुलावे पर पलामू के युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने लखनऊ जाकर उनसे मुलाकात किया और क्षेत्र की समस्याओं से और पार्टी की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। मालूम हो कि युवा समाजसेवी नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह के धर्मपत्नी अंजू सिंह समाजवादी पार्टी के टिकट पर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड में संपन्न हुए विधानसभा का चुनाव लड़ी थी, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर अभिमन्यु सिंह ने कई मुद्दों पर चर्चा की अखिलेश यादव ने अभिमन्यु सिंह से कहा कि उनकी पत्नी अंजू सिंह चुनाव जरूर हारी है, लेकिन हिम्मत नहीं हारी है। मैदान में डटे रहिए जनता के लिए संघर्ष करते रहिए, सफलता अवश्य मिलेगी। इसके लिए अभिमन्यु सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया।

Related posts

होली पर्व के दृष्टिगत अवैध मदिरा के निर्माण एवं तस्करी पर अंकुश के लिए तहसीलवार टीमें गठित : डीएम

Manisha Kumari

मुर्गा – मीट के दो दुकानदारो में हुई मारपीट, तीन घायल

Manisha Kumari

डीएवी कोयलानगर के 14 छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन में प्राप्त किया 90 प्रतिशत से अधिक अंक

Manisha Kumari

Leave a Comment