News Nation Bharat
झारखंडराज्य

अंगवाली में आयोजित रामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ व यज्ञ में धूमधाम से मनाया गया राम सीता विवाह

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

अंगवाली स्थित मैथन टुंगरी धर्मसंस्थान में श्री श्री रामचरित मानस पाठ् के तीसरे दिन शुक्रवार को बालकांड पाठ में भगवान श्रीराम सीता के विवाह उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मानस व्यास अनिल पाठक वाचस्पति ने संगीतम गीत की प्रस्तुति की। जिससे यज्ञ पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हुए और झूमकर नाचे। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यहां श्रद्धालु महिला व युवतियो ने व्यास मंच पर पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम सीता सहित चारों भाइयों का स्वागत किया। यज्ञ के संस्थापक सह आचार्य रामधाम शरण उर्फ गौर चटर्जी द्वारा पाठ प्रारंभ के पूर्व राम दरबार की पूजा अर्चना व आरती की मंच संचालन संरक्षक संतोष नायक ने किया।

आचार्य रामधाम शरण उर्फ गौर बाबा ने कहा कि प्रतिदिन संध्या को यूपी के मिर्जापुर से पधारे कथा वाचक मानस महारथी धर्मराज शास्त्री व अयोध्या से पधारे मानस वाचिका शांति श्रेया द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा की जा रही है। कहा कि 27 मार्च को राज्याभिषेक एवं देर रात को धनबाद के कलाकार सुदेश सिंह द्वारा भव्य माता जागरण किया जाएगा। 28 मार्च को यज्ञ विसर्जन व शोभायात्रा निकाली जाएगी। यहां सुबह से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना को यज्ञ स्थल की परिक्रमा की।

मौके पर यज्ञ समिति अध्यक्ष रामबिलास रजवार, उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, सचिव भगवान दास, अंगवाली उतरी पंचायत मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पूर्व मुखिया गौरीनाथ कपरदार, सचिन मिश्रा, यज्ञ आचार्य राजकुमार चटर्जी, संजय मिश्रा, मोहनराम शर्मा, बिगन कमार, प्रकाश रजवार, मिथिलेश सिंह, नरेश कपरदार, वरुण मिश्रा, मिथलेश मिश्रा सहित भाग्य रानी देवी, वर्षा रानी, संजना कुमारी, कशिश कुमारी, रितिका कुमारी, साधना कुमारी, सुहानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, पीहू कुमारी, डोली कुमारी, आकृति कुमारी, रेशमा कुमारी, कंचन कुमारी आदि मौजूद थे।

Related posts

अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ एसडीएम एवं सीओ ने की कार्रवाई खनन में संलिप्त जेसीबी किया सीज

Manisha Kumari

सपा का डेलिगेशन पहुँचा मृतक दलित के घर

Manisha Kumari

रायबरेली : बटोही रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, रेस्टोरेंट जलकर हुआ खाक

News Desk

Leave a Comment