News Nation Bharat
झारखंडराज्य

आजसू पार्टी फुसरो नगर समिति की हुई बैठक

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

आजसू पार्टी फुसरो नगर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सांसद आवासीय कार्यालय मकोली में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महेश देशमुख ने की एवं संचालन नगर सचिव मनोज महतो (गोपी) के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से फूसरो नगर प्रभारी अशोक कुमार महतो एवं बेरमो प्रखंड प्रभारी कमलेश महतो उपस्थित हुए। प्रभारी अशोक महतो एवं कमलेश कुमार महतो ने कहा आजसू पार्टी का स्थापना दिवस 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से राँची चलने का आह्वान किया गया, ताकि झारखंड निर्माण के आंदोलन में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा सके और संगठन की एकता एवं संकल्प को मजबूत किया जा सके। मौके पर केंद्रीय सदस्य श्री सूरज महतो, केंद्रीय सदस्य महेंद्र चौधरी, सांसद प्रतिनिधि अशोक चौहान, फुसरो नगर कार्यकारी अध्यक्ष संतोष रवानी, उपाध्यक्ष शंकर गिरी, छात्रसंघ सचिव विक्की महतो, भारत महतो, बबलू कुमार,शशि चौहान, रोहित चौधरी, यशवंत महतो, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित हुए थे।

Related posts

जारंगडीह उतरी पंचायत सचिवालय में जल सहिया चुनाव के लिए आयोजित आम सभा में जमकर हुआ हो हल्ला

Manisha Kumari

बसंत पंचमी के इस पावन उपलक्ष में शरणानन्द गोलोक धाम ट्रस्ट के सदस्यों को किया गया सम्मानित

Manisha Kumari

एसपी ने निरीक्षक उप निरीक्षक समेत 104 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, जारी की गयी सूची

Manisha Kumari

Leave a Comment