News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 01 जुलाई 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए किसी नए घर और दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बेहतर लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने डिसीजन मेकिंग को मजबूत करने की आवश्यकता है। जॉब कर रहे लोग अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर बनाकर रखें, क्योंकि इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचना होगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपको अपने किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा और आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती हैं, जो आपकी परेशानियों को थोडा बढ़ा सकती है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष से धन उधार लेने से बचना होगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी सुख और समृद्धि बढ़ने से खुशी होगी।

सिंह राशि

आज आपको सोच समझकर कामों को करने की आवश्यकता है। आप दूसरों के मामले में बेवजह ना बोले। आपको कामो में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। बिजनेस कर रहे जातकों को अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन यदि पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका अपने परिवार में किसी बात के लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर हो सकते हैं। सेहत को लेकर आपको कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें और अपने जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। माताजी से आप परिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। जीवनसाथी से आप संतान के करियर को लेकर कोई सलाह मशवरा ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप किसी बात को लेकर आपके सहयोगी आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद लंबे समय से चला आ रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी, लेकिन आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जल्दबाजी में आपको अपने निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देगी। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में किसी वाद-विवाद की स्थिति को उत्पन्न होने से आप बचा सकते हैं। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी !

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधा बढे़गी जो आपको खुशी देगी। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी परोपकार के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

Related posts

Aaj Ka Panchang 17 जून 2025 : आज का पंचांग से जानें 17 जून 2025 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

PRIYA SINGH

Aaj Ka Panchang 24 अक्टूबर 2024 : आज का पंचांग से जानें 24 अक्टूबर 2024 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

Manisha Kumari

Rashifal 22 मार्च 2024 : कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे, आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं, बातचीत से काम बन जाएगा

Manisha Kumari

Leave a Comment