News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 31 January 2024 : आज 3 राशियों में सुकर्मा योग आपको सफलता की ओर लेके जायेगा, आज मिलेगा विघ्नहर्ता का साथ

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, साथ ही नए काम भी शुरू करेंगे। आपका रुका हुआ धन भी वापिस आएगा। नौकरी में तरक्की का योग होगा, आपने कारोबार में भी आपको बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपके सेहत में भी सुधार होगा।
उपाय :- आज आप बजरंग बाण का पाठ करें।
भाग्यांक :- 7
शुभ रंग :- लाल

वृष राशि
आज हो सकता है आप अपने किसी काम को पूरा करने के लिए अनैतिक रास्ता ले, जिस से आप परेशानी में पद जाएंगे। पर आप सही मार्ग पर ही चलिएगा चाहे सफलता मिले या असफलता, लालच नहीं करियेगा, साथ ही आज आपको गुस्सा भी आ सकता है। परिवारवालों पे आज गुस्सा ना निकाले। गुस्से का प्रभाव सेहत पर भी पड़ सकता है।
उपाय :- आज आप केले के पेड़ में जल चढ़ाइये।
भाग्यांक :- 5
शुभ रंग :- पीला

मिथुन राशि
आज आपके व्यवसाय में आपको मुनाफा होगा, अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते है, तो आज कुछ अच्छे शेयर जरूर लें किस्मत आज आपके साथ है। आपके किसी करीबी व्यक्ति से कोई शुभ समाचार भी मिलने की सम्भावना है।
उपाय :- आज आप बुजुर्गो को कुछ मीठा खिलाकर उनसे आशीर्वाद लें।
भाग्यांक :- 4
शुभ रंग :- सफेद

कर्क राशि
आज आपका बच्चों से मतभेद हो सकता है। दोपहर के बाद आपके व्यवसाय या कार्य स्थान में परेशानियां बढ़ सकती है। आप कोशिश करें की अहंकार का त्याग करें और कारोबार पर ध्यान दें। बच्चों से हुए मतभेद को संध्या से पहले समझदारी दिखते हुए ख़त्म करने का प्रयास करें।
उपाय :- आज आप मंदिर में दीप का दान करें।
भाग्यांक :- 4
शुभ रंग :- नारंगी

सिंह राशि
किसी भी प्रकार के क़ानूनी मामलो से दुरी बनाये रखें। अथवा नुक्सान की पूरी सम्भावना है। इसलिए सोच विचार कर फैसला ले, जल्दी में किया गया फैसला हानिकारक हो सकता है, साथ ही किसी विवाद में न पड़े। विवाद आपको अनावस्यक तनाव देगा। अपनी वाणी पर संयम रखें।
उपाय :- आज आप छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाये
भयानक :- 3
शुभ रंग :- सिल्वर

कन्या राशि
आज आप किसी न किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे, यह चिंता आप को दुःख देगी। अचानक खर्च बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आप पेट में तकलीफ से परेशां रहेंगे। आज निवेश के लिए अच्छा दिन नहीं है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते है, तो आज आप शेयर बाजार से दूर रहे। आज निवेश करने से आपको निश्चित रूप से नुकशान होगा।
उपाय :- आज आप माँ दुर्गा की पूजा करें।
भाग्यांक :- 5
शुभ रंग :- लाल

तुला राशि
आज आर्थिक दृश्टिकोण से आपका दिन बहुत शुभ है। आपकी आमदनी बढ़ने के योग है और साथ में कारोबार में वृद्धि की प्रबल सम्भावना बन रही है। अगर आप विवाह के योग्य है, तो आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है। आज लोग आपको मान-सम्मान देंगे।
उपाय :- आज आप किसी मंदिर के निर्माण में सहयोग करें।
भाग्यांक :- 2
शुभ रंग :- बैंगनी

वृश्चिक राशि
आज वैसे तो नया काम करने के लिए आपका दिन शुभ है, परन्तु फिर आप की दुविधा वाली स्तिथि बानी रहेगी। आज आप परिवार को मजबूत बनाने वाला कार्य करेंगे और साथ ही आज आपका जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा। परिवार का हर कार्य में सहयोग मिलेगा और पारिवारिक प्रेम और एकता बढ़ेगी।
उपाय :- आज आप मंदिर के पुजारी को वस्त्र दान करें।
भाग्यांक :- 8
शुभ रंग :- पीला

धनु राशि
आज आप बहु ही अत्यधिक भावुक रहेंगे। आप ज़मीन जायदाद से जुड़े किसी भी काम में हाथ न डालें और छोटे बच्चों से ज़िद न करें इस से हो सकता हैं, की घर का माहोल नकरात्मक हो जाये, साथ ही आज कोई यात्रा भी नहीं करें। यात्रा का समय बिलकुल ही अनुकूल नहीं हैं। पूर्व दिशा की यात्रा तो बिलकुल ही नहीं करें।
उपाय :- आज आप कपड़े दान करें।
भाग्यांक :- 4
शुभ रंग :- गुलाबी

मकर राशि
आज अच्छे आते हुए अवसर आपके हाथ से निकल जायेंगे, साथ ही आपका अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए दिन बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। आपके ददिहाल से कोई सहभ समाचार मिल सकता है। आपका गुस्सा भी बढ़ेगा।
उपाय :- आज आप माँ दुर्गा की पूजा करें।
भाग्यांक :- 7
शुभ रंग :- लाल

कुम्भ राशि
आज आपको आर्थिक लाभ होगा, विदेश से भी कुछ शुभ समाचार मिलने के पूरे आसार हैं। भाई बहनो से आपको लाभ मिलेगा, आपके विदेश जाने की भी सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय :- आज आप सफ़ेद फूल मंदिर में अर्पित करें।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- हरा

मीन राशि
आज आपके खर्च बढ़ने के आसार बन रहे हैं। बिना किसी कारण के आज घर में किसी से वाद – विवाद भी हो सकता है, इसलिए बहुत संयम रखियेगा। मानहानि के योग है, सेहत में भी गिरावट आएगी।
उपाय :- आज आप शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ करें।
भाग्यांक :- 6
शुभ रंग :- सफेद

Related posts

Aaj Ka Panchang 21 अगस्त 2024 : आज का पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

News Desk

Rashifal 24 सितम्बर 2024 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

News Desk

Aaj Ka Panchang 27 अगस्त 2024 : आज का पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

News Desk

Leave a Comment