महिला ने खुद को कर दिया आग के हवाले, घटना देख दंग रह गए लोग

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे गंज बड़ेरवा गांव की रहने वाली शिव देवी निर्मल पत्नी मनोज कुमार उम्र लगभग 38 वर्ष ग्रामिणो के अनुसार बीती रात शिव देवी ने समय लगभग 1:30 बजे घर के सामने बने बाथरूम के अंदर धू कर जलने लगी। जब चीखने की आवाज ग्रामीणों को सुनाई दी तो ग्रामीणों ने व परिजनों ने बचाने की कोशिश कि लेकिन तब तक शिव देवी गम्भीर रूप से झुलसकर दम तोड़ दिया था। महिला ने किस वजह से आग लगाकर आत्महत्या की है, यह अभी तक सस्पेंस बरकरार है। वहीं महिला का पति एक महीना पहले ही दुबई गया हुआ है। शिवकुमारी अपने पीछे पति व तीन बेटी निधि नव्या और निशि को छोड़कर चली गई। सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डलमऊ कोतवाल पवन कुमार सोनकर का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है।

Other Latest News

Leave a Comment