News Nation Bharat
क्राइममध्य प्रदेशराज्य

इंदौर में युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

kmc_20250731_125509
WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या जेल रोड स्थित विजय भांग घोटा के सामने हुई है। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी, वह उनके घर के आसपास ही रहते थे। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है।

जेल रोड स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज सुबह भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक बैनर-पोस्टर लगवा रहे थे। उस दौरान दो युवक बाइक पर मोनू के पास आए और किसी का नंबर मांग लिया। मोनू ने जैसे ही अपना मोबाइल निकाला तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर मोनू की छाती पर गोली मार दी और भाग निकले। बैनर लगवा रहे अन्य व्यक्ति ने उनके हाथ में रखी वस्तु फेंक दी तो बदमाशों ने उस पर भी फायर किये और भाग निकले। मौके पर करीब 3 से 4 फायर हुए हैं। बताया जा रहा है अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ ने घटना को अंजाम दिया है। मोनू को गोली लगने के बाद उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related posts

पेट्रोल पंप संचालक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर किए जा रहे अवैध निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया

Manisha Kumari

झांसी की घटना से जागे अग्निशमन विभाग ने आग से बचने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को बताए गए तरीके

Manisha Kumari

पुलिस ने एक ट्रक से 1028.16 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Manisha Kumari

Leave a Comment