ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों से हटवाए हूटर व ब्लैक फिल्म

रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख़्ती के बाद एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए गाड़ियों से हटवाए गए हूटर व ब्लैक फिल्म तथा लाल नीली बत्ती। आपको बता दे कि आज दिनांक 23 जून 2024 दिन रविवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद ट्रैफिक प्रभारी आशुतोष सिंह तोमर की अध्यक्षता में अवैध रूप से गाड़ियों में लगे होटल ब्लैक फिल्म वी लाल नीली पट्टी हटवाने का काम किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि यह अभियान शहर के अन्य कई चौराहों पर चलाया जा रहा है। जिले में वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए शासन से मिली निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment