उन्नाव-लालगंज खण्ड के चार लेन चौडीकरण परियोजना सूचना

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 (उन्नाव-लालगंज खण्ड) के चार लेन चौडीकरण परियोजना में किमी0 49.176 से 70.000 के मध्य जनपद-रायबरेली के अन्तर्गत निहस्था खास एवं लालगंज बाईपास अनुभाग के हास्तांतरण के संबंध में बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 (उन्नाव-लालगंज खण्ड) के दो से चार लेन चौड़ीकरण परियोजना के अन्तर्गत जनपद के अंतर्गत निहस्था खास किमी० 58.800 से 59.550 एवं लालगंज किमी. 62.350 से 67.650 तक के नवीनीकरण कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी द्वारा उक्त धनराशि का अनुमोदन कर दिया गया है। उक्त कार्यालय द्वारा विभाग का बैंक विवरण उपलब्ध कराने हेतु प्रेषित किया गया। जिसके संदर्भ में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के माध्यम से चालान के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराया गया था।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा यह भी बताया गया है कि उक्त खण्ड में नए राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास का निर्माण करा दिया गया है एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पुराने बाईपास की रखरखाव एवं मरम्मत की जिम्मेदारी राज्य सरकार लोक निर्माण विभाग की होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लोक निर्माण विभाग से अनुरोध किया है कि धनराशि की मूल डिमाण्ड ड्राफ्ट संलग्न कर निहत्था खास एवं लालगंज बाईपास अनुभाग का कार्यभार संभालने एवं हस्तांतरण ज्ञाप पर हस्ताक्षर कर एक प्रति इस कार्यालय को प्रेषित करे।

Other Latest News

Leave a Comment