सुपरमार्केट के सपा कार्यालय में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड ने की प्रेस वार्ता

रायबरेली में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा छात्र नौजवान जागरूकता अभियान के शुभारंभ को लेकर अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष युद्ध ब्रिगेड ने पहुंचकर जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 9 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुपर मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी रायबरेली द्वारा छात्र नौजवान जागरूकता अभियान के शुभारंभ को लेकर अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर विपिन मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड ने पहुंचकर पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया। विपिन मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा चलाया जा रहे अभियान को मजबूती देने के लिए रायबरेली के विभिन्न संस्थाओं वह विद्यालय में जाकर बैनर पोस्टर लगाकर छात्रों को जागरूक किया जाएगा। विपिन मिश्रा ने बताया कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर यह एक महीने का अभियान चलाया जा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment