News Nation Bharat
चुनाव 2025दिल्लीराज्य

दिल्ली चुनाव के ठीक पहले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज… आखिर क्या है पूरा मामला

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव पर है, इसी बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, दरासल पुरा मामला अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी पर दिए गए, बयान के ऊपर है

दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले हरियाणा में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज की  गई है। उन पर FIR की वजह भी सामने आ गई है हरियाणा सरकार के ऊपर आप प्रमुख केजरीवाल ने यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था।



इन्होंने करवाई FIR दर्ज…


आप प्रमुख केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने वाले शख्स का नाम भी सामने आ गया है, एडवोकेट जगमोहन मनचंदा नाम के व्यक्ति ने यह एफआईआर दर्ज करवाई है, जगमोहन मनचंदा ने इस बयान को दलगत राजनीति बताते हुए अदालत में आप प्रमुख केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी। इसके परिणाम स्वरूप आप प्रमुख के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के  खिलाफ एडवोकेट जगमोहन मनचंदा से केजरीवाल के खिलाफ मिली शिकायत के बाद हरियाणा के शाहाबाद पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत आप प्रमुख केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज किया  गया है

आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शाहाबाद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। मंगलवार शाम को पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर की गई है। उन्होंने केजरीवाल पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने और दो प्रदेशों के लोगों के बीच उकसावे वाली बयानबाजी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Related posts

घर के अंदर बिक रही अवैध रूप से सरकारी ठेके की शराब, वीडियो हुआ वायरल

Manisha Kumari

तिलैया में लगेगी बोकारो के डीसी की रात्रि चौपाल

Manisha Kumari

सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने कार्य रोका

News Desk

Leave a Comment