गोमिया मे मशहूर नाम खंम्बरा देसी वाटर पार्क कोनार नदी मे 15 वर्षीय छात्र डूबने से हुई मौत

गोमिया : गोमिया खमरा नदी मे मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में पिट्स मॉडर्न स्कूल,गोमिया के कक्षा 10 वीं के छात्र देसी वाटर पार्क में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खरकिटो गांव निवासी 15 वर्षीय रॉबिंसन यादव के रूप में हुई है, दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपनी मां के साथ गोमिया में रहकर पढ़ाई करता था, जबकि उसके पिता मुंबई में टैक्सी चलाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रॉबिंसन दोस्तों के साथ नदी नहाने के दौरान बॉल खेल रहा था। गेंद पानी में चली गई और उसे निकालने के दौरान संभवतः उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही आई ई एल थाना प्रभारी,एएसआई, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और खोज बिन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। रॉबिंसन को तुरंत तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Other Latest News

Leave a Comment