Reason Behind Gaurav Khanna Win: 5 वजहें गौरव खन्ना को बनाया बिग बॉस सीजन 19 का बादशाह

Reason Behind Gaurav Khanna Win: गौरव खन्ना ने कैसे जीता Bigg Boss 19, ये हैं जीत के 5 सबसे बड़े कारण

Reason Behind Gaurav Khanna Win: टीवी इंडस्ट्री के जाने-पहचाने चेहरे गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने आखिरकार ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 7 दिसंबर की रात हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने सभी मजबूत कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की और 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी हासिल की। खास बात यह रही कि शो में एंट्री के वक्त जहां होस्ट सलमान खान (Salman Khan) तक ने उनका मजाक उड़ाया था, वहीं फिनाले तक पहुंचते-पहुंचते वही सलमान उनके सबसे बड़े प्रशंसकों में गिने जाने लगे। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity MasterChef) जीतकर आए गौरव की यह जर्नी आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने अपनी समझदारी, सब्र और रणनीति से सबको चौंका दिया। आखिर किन वजहों से गौरव खन्ना बने इस सीजन के विनर…

शांत शुरुआत से मजबूत नेतृत्व तक/Reason Behind Gaurav Khanna Win

‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के शुरुआती हफ्ते में ही गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने यह साफ कर दिया था कि वह अकेले नहीं, बल्कि टीम के साथ आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहले ही हफ्ते में एक पॉजिटिव ग्रुप की कमान संभाल ली, जिसमें प्रणित मोरे (Pranit More), अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj), अशनूर कौर (Ashnoor Kaur), आवेज दरबार (Awez Darbar), नगमा (Nagma) और मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) जैसे कंटेस्टेंट शामिल थे। कैप्टेंसी टास्क के दौरान गौरव ने हमेशा यह कोशिश की कि उनकी टीम का कोई न कोई सदस्य कप्तान बने। वह सिर्फ खुद आगे बढ़ने की रणनीति नहीं बनाते थे, बल्कि अपनी टीम के हर सदस्य को सही दिशा दिखाते रहे। यही नेतृत्व क्षमता आगे चलकर उनकी जीत की मजबूत नींव बनी।

घर के असली मास्टरमाइंड साबित हुए गौरव

शो के शुरुआती दौर में जहां जीशान कादरी (Zeeshan Qadri) को मास्टरमाइंड माना जा रहा था, वहीं गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने चुपचाप अपनी रणनीति को धरातल पर उतारा। उन्होंने शुरू से ही यह भांप लिया था कि ‘बिग बॉस’ के घर में भावनाओं से ज्यादा नंबर्स का खेल चलता है। इसी वजह से उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ अपने रिश्तों को बैलेंस करके रखा। न तो वह किसी के बहुत करीब दिखे और न ही किसी से खुली दुश्मनी मोल ली। उनका शांत स्वभाव, सब्र और सही समय पर सही चाल चलना उन्हें फाइनल तक ले गया। बड़े-बड़े टास्क जीतते हुए उन्होंने यह साबित किया कि बिना शोर-शराबे के भी गेम जीता जा सकता है।

लड़ाई-झगड़ों से दूरी बनी उनकी सबसे बड़ी ताकत

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की जीत ने ‘बिग बॉस’ से जुड़ी एक पुरानी धारणा को तोड़ दिया—कि जो सबसे ज्यादा लड़ता है, वही जीतता है। उन्होंने पूरे सीजन खुद को अनावश्यक विवादों, चिल्लाहट और पर्सनल अटैक्स से दूर रखा। जब दूसरे कंटेस्टेंट उन्हें उकसाने की कोशिश करते थे, तब भी वह बेहद संयमित और सोच-समझकर जवाब देते थे। हाई-वोल्टेज ड्रामों के बीच उनकी यही शांति दर्शकों को सबसे अलग लगी। दर्शकों को उनमें एक मैच्योर खिलाड़ी नजर आया, जो गुस्से में बहने की बजाय दिमाग से खेलता है। यही वजह रही कि जनता के बीच उनकी एक साफ-सुथरी और भरोसेमंद इमेज बनी, जिसका सीधा फायदा उन्हें वोटिंग में मिला।

तारीफ बनी जीत का सबसे बड़ा संकेत

शुरुआत में जहां सलमान खान (Salman Khan) ने मजाकिया अंदाज में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को हल्के में लिया था, वहीं शो के आखिरी हफ्तों में वही सलमान उनके सबसे बड़े सपोर्टर बन गए। सलमान ने ऑन-एयर कहा, “गौरव का गेम शुरू से आखिर तक एक जैसा रहा। उन्होंने किसी से जबरदस्ती झगड़ा नहीं किया। अगर यह उनकी पर्सनैलिटी है तो दाद देता हूं, और अगर गेम है तो हैट्स ऑफ।” सलमान ने यह भी माना कि गौरव पीठ पीछे बात करने के बजाय सामने से मुद्दे रखते हैं, जो उनके खेल को ईमानदार बनाता है। सलमान की यही तारीफ गौरव के फैन्स के लिए सबसे बड़ा हिंट साबित हुई कि यह खिलाड़ी फिनाले में ट्रॉफी उठाने वाला है—और ठीक वैसा ही हुआ।

Other Latest News

Leave a Comment