कानपुर के बिधनू में बीते दिन को ग्यारह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्याकर शव को खेत में गाड़ दिया था, पुलिस ने हत्यारोपी तीनों सगे भाइयों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया था, एक हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़ भी हुई थी, बुधवार दोपहर सुहेल देव आर्मी चीफ योगेश पासी के नेतृत्व में परिजन और ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाइवे को जाम करने की कोशिश की, जानकारी मिलते घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव सर्किल फोर्स और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे, और हाइवे पर यातयात स्वचार रूप से चल रहा है। पुलिस को देख सुहेल देव आर्मी चीफ योगेश पासी समेत लोगों ने हाइवे के किनारे बैठकर “बिधनू पुलिस मुर्दाबाद” “आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई हो” और ” “बेटी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं” के नारे लगाए गए।
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, कानपुर सागर हाइवे पर यातयात स्वचार रूप से चल रहा है। मैं सर्किल फोर्स के साथ खुद मौके पर मौजूद है। लोगो की भीड़ को देखते हुए पीएसी बल को तैनात किया गया है।

हाइवे किनारे एक घंटे से धरना जारी
कानपुर सागर हाइवे किनारे लगभग एक घंटे से सुहेल देव आर्मी चीफ योगेश पासी समेत कार्यकर्ता और ग्रामीण धरने पर बैठे है, इस दौरान घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, कि मुकदमा दर्ज कर तीनों हत्यारोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के द्वारा पीड़िता के पिता के द्वारा दर्ज कराए मुकदमे में पूरी कार्रवाई की जा चुकी है।
देशी शराब ठेका आसपास के होटल बंद
एक घंटे से चल रहे हंगामा को देखकर आसपास स्थित दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी है। पुलिस ने ऐतियातन गांव में स्थित स्थित देशी शराब ठेके को बंद करा दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने कानपुर सागर हाइवे के किनारे श्रृंखला बनाकर हाइवे को कब्जे में लेकर यातयात स्वचार रूप से चल रहा है।
SDM के समझाने पर माने परिजन और ग्रामीण
कानपुर सदर SDM अनुभव सिंह और घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने सुहल देव सिंह आर्मी के चीफ योगेश पासी और परिजनो को समझाया कि पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई करते हुए हत्यारोपियों को जेल भेजा जा चुका है, बुलडोजर कार्रवाई का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय की प्रकिया पूरी होते ही एक माह के अंदर कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर परिजन और ग्रामीण माने है।










