संजय मेहता ने किया मैट्रिक स्टेट टॉपर को सम्मानित

मैट्रिक टॉपर सूची में संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर आने वाली हजारीबाग की बेटी प्रियांशु कुमारी को आजसू ने सम्मानित किया। शुक्रवार को पार्टी के महासचिव संजय मेहता, पार्टी के नेता एवं मयूरहंड प्रखंड के अध्यक्ष सिकंदर मेहता प्रियांशु के घर पहुँचे। वहाँ उन्होंने टॉपर छात्रा को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टॉपर छात्रा का उत्साहवर्धन किया।

पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने घोषणा किया की प्रियांशु जहाँ पढ़ना चाहेगी, जिस प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करना चाहेगी हमलोग मदद करेंगे। प्रियांशु ने बताया की वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई पीसीएम स्ट्रीम से करना चाहती है। उसके बाद स्नातक की पढ़ाई के साथ – साथ यूपीएससी की तैयारी करेगी। प्रियांशु को इस दिशा में पार्टी पूर्ण मार्गदर्शन देगी और सहायता उपलब्ध कराएगी।

प्रियांशु कुमारी हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत लुपुंग गांव की निवासी है। पिता दिनेश्वर मेहता किसान हैं। माँ गृहणी है।

इस दौरान प्रियांशु के पिता दिनेश्वर मेहता, माता, दादी, चाची, चाचा, विनय मेहता, आर्यकांत मेहता समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।

Other Latest News

Leave a Comment