DVC CSR सिलाई सेंटर के 27वें बैच के लिए इंटरव्यू संपन्न, 25 महिलाओं का चयन

एक सप्ताह बाद शुरू होगा नया प्रशिक्षण सत्र, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल जारी

बोकारो थर्मल: डीवीसी सीएसआर (DVC CSR) विभाग द्वारा संचालित सिलाई सेंटर के 27वें बैच के लिए मंगलवार को चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। कुल 30 सीटों के लिए आयोजित इंटरव्यू में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया डीवीसी सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी एवं ऑफिस अधिकारी भैरव महतो व सुष्मिता वर्णवाल की मौजूदगी में पूरी की गई।

साक्षात्कार के बाद 25 महिलाओं का चयन किया गया है। शेष सीटों के लिए महिलाओं को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके बाद 27वें बैच का प्रशिक्षण सत्र शुरू कर दिया जाएगा।

26 बैच पूरे, सैकड़ों महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर डीवीसी सीएसआर सिलाई सेंटर के माध्यम से अब तक 26 बैच सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। इस पहल से जुड़कर कई महिलाएं सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

साक्षात्कार में शामिल महिलाओं ने डीवीसी सीएसआर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment