Raebareli: मिल एरिया थाना क्षेत्र के रही ग्राम में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी का प्रयास किया। घर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण तलाशे, लेकिन कीमती सामान हाथ नहीं लगने पर घर के दरवाजे पर बंधी सात बकरियां चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। चोरी की वारदात से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने का भी दावा किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 27 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को समय करीब 5:00 बजे राही ग्राम निवासी राजेश कुमार नहीं थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि अज्ञात चोर रात के समय घर में घुस गए और कमरों में रखे सामान को खंगालते हुए सोने-चांदी के आभूषण तलाशने लगे। काफी प्रयास के बावजूद जब चोरों को कोई जेवरात नहीं मिले तो उन्होंने घर के बाहर दरवाजे पर बंधी सात बकरियों को अपना निशाना बना लिया।

चोर सभी सात बकरियों को खोलकर मौके से फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही चोरी हुई बकरियों की तलाश शुरू की गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है।
पीड़ित राजेश कुमार ने गुरुवार 27 अगस्त 2026 को करीब शाम पांच बजे नगर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। उन्होंने पुलिस से घटना की जांच कर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी गई बकरियों को बरामद कराने की मांग की है।
इधर, घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अब वायरल तस्वीरों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर सकती है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।










