News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

सवारी लेकर जा रहा टेंपो पलटा, सात लोग घायल, एक की हालत गंभीर

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रायबरेली में एक टेंपो चालक बाराबंकी जनपद के लिए सवारी भर कर ले जा रहा था। तभी टेंपो का पहिया अचानक खुल गया जिससे अनियंत्रित हुआ टेंपो जाकर खाई में पलट गया। जिसमें सवार सात लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 27 मार्च 2024 दिन बुधवार को रायबरेली जनपद के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में ही एक टेंपो चालक बाराबंकी जनपद के लिए सवारियां भर कर ले जा रहा था। तभी कस्बे में ही टेंपो का पहिया निकल गया। जिससे अनियंत्रित हुआ टेंपो जाकर रोड किनारे खाई में पलट गया। टेंपो में सवार सात लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रायबरेली के जिला अस्पताल लाया गया। जहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर रोशन पटेल ने बताया कि विजय पुत्र राम प्रसाद ग्राम सभा सनौली थाना रामसनेहीघाट जिला बाराबंकी गंभीर रूप से घायल है। कुल सात लोग आए हुए थे जिनको भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Related posts

राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का किया गया आयोजन

News Desk

राहुल गांधी से मिलने वाले अमित मौर्य को राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य की सामाजिक बैठक से अपनो ने भगाया

Manisha Kumari

योगी सरकार ले आई गीडा में बहार, बढ़े उद्योग तो आया रोजगार

News Desk

Leave a Comment