सीओ सिटी ने कोतवाली पुलिस तथा RPF व GRP पुलिस के साथ किया सघन चेकिंग

रायबरेली में कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद धारा 144 लगाए जाने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी को लेकर सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग किया व यात्रियों से उनके सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछताछ की गई। आपको बता दे कि आज दिनांक 29 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह ने कोतवाली नगर प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम व तथा रेलवे स्टेशन जीआरपी प्रभारी विनोद कुमार कुशवाहा तथा आरपीएफ थाना प्रभारी आलोक कुमार मौर्य व उनकी टीम के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान यात्रियों से उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछताछ की गई तथा संदिग्ध लोगों की भी पहचान कर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई। दर्शन यूपी के बांदा में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से हुई माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर कोई बवाल ना हो इसलिए उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के मुखिया ने पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू की है। इसी निर्देश का पालन करने के लिए रेलवे स्टेशन पर यह सघन चेकिंग की गई है।

Other Latest News

Leave a Comment