Aaj Ka Panchang: 12 जुलाई 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि होने के कारण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। साथ ही मासिक शिवरात्रि का व्रत भी इसी दिन पड़ रहा है, जिससे भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व बढ़ जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल में विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
आज का पंचांग/Aaj Ka Panchang
दिनाँक :- 12 जुलाई 2026.

दिन :- रविवार l
विक्रम संवत :- 2083.
शक संवत :- 1948.
संवत्सर :- रौद्र
अयन :- उत्तर अयन l
ऋतु :- ग्रीष्म ऋतु l
मास :- आषाढ़ मास l
पक्ष :- कृष्ण पक्ष l
तिथि :- त्रयोदशी रात में 08:03 तक l
नक्षत्र :- रोहिणी दिन में 06:42 तक l
चंद्रमा :- वृष राशि में सायं 05:52 तक l
योग :- वृद्धि योग रात्री 07:43 तक l
राहु काल :- दिन में 04:30 से 06:00 तक l
सूर्योदय :- 05 : 07 : 37 बजे l
सूर्यास्त :- 06 : 35 : 37 बजे l
दिशा शूल :- पूर्व दिशा में l
व्रत पर्व :- प्रदोष (13), मास शिवरात्रि व्रत l
भद्रा :- रात्री 08:30 से आरंभ l
विशेष :- भद्रा कल दिन में 07:30 तक है l
अभिजीत मुहूर्त :- दिन में 11:36 से 12:24 तक
नोट :- स्नान-दान श्राद्ध की अमावस्या 14 जुलाई मंगलवार को l
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।










