Aaj Ka Panchang: 16 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत पावन माना जा रहा है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भगवान जगन्नाथ की विश्वविख्यात रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शुभ अवसर पर रथ का दर्शन और भगवान के नाम का स्मरण करने से जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आज का पंचांग/Aaj Ka Panchang
दिनाँक :- 16 जुलाई 2026.

दिन :- वृहस्पतिवार l
विक्रम संवत :- 2083.
शक संवत :- 1948.
संवत्सर :- रौद्र
अयन :- उत्तर अयन l
ऋतु :- ग्रीष्म ऋतु l
मास :- आषाढ़ मास l
पक्ष :- शुक्ल पक्ष l
तिथि :- द्वितीया दिन में 11:20 तक l
नक्षत्र :- श्लेषा रात में 11:27 तक l
चंद्रमा :- कर्क राशि में रात्री 11:27 तक l
योग :- वज्र योग दिन में 08:07 तक l
राहु काल :- दिन में 01:30 से 03:00 तक l
सूर्योदय :- 05 : 09 : 44 बजे l
सूर्यास्त :- 06 : 34 : 32 बजे l
दिशा शूल :- दक्षिण दिशा में l
व्रत पर्व :- रथ यात्रा l
भद्रा :- ×××××××××××××××××××××××l
विशेष :- श्री राम बलराम रथोत्सव आज l
अभिजीत मुहूर्त :- दिन में 11:36 से 12:24 तक
नोट :- रथयात्रा के दिन जो लोग रथ का दर्शन करते हैं उन पर विपत्ति नहीं आती है l
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।










