Aaj ka Rashifal 13 November 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जान आज के राशिफल में

Aaj ka Rashifal 13 November 2025 : 13 नवंबर 2025 का दिन मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेगा, जो भावनात्मक संतुलन और पारिवारिक मामलों पर जोर देगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, आज कई राशियों के लिए प्रगति और सावधानी का मिश्रण रहेगा। नीचे सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल दिया गया है।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कोई प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपको खुशी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने की संभावना है।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके अपने बॉस से छोटी-छोटी बातों को लेकर न उलझें। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे कोई गड़बड़ी भी होने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है। आप जरूरत से ज्यादा खर्चा करेंगे, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई काम करने के लिए रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी से को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और बिजनेस में उतार-चढ़ाव लगा रहने से आप किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट होगी।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपने आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा, क्योंकि आपके खर्च बेतहाशा रहेंगे, लेकिन इन्कम में कमी होगी, जो बाद में आपकी मुश्किलें को बढ़ाएगी। आपके मन पर यदि कोई संशय था, तो वह भी दूर होगा। एक साथ आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमानों का आगमन हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा भी जागृत हो सकती है। आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों को पूरा महत्व देंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको अच्छा मान-सम्मान मिलेगा। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है, जो आपके टेंशनों को बढ़ाएंगी। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामलों में ढील देना नुकसान देगा। आपको अपने धन और समय दोनों का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो सकती है, इसलिए आप उनसे कोई भी बात गुप्त ना रखें।

तुला राशि

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती हैं। आपको कहीं बाहर से नौकरी का कोई ऑफर आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत पर पूरा ध्यान देंगे और अपने खर्चों को भी लिमिट करके चलेंगे। आपके किसी आस पड़ोस में चलने वाले वाद-विवादों से दूर रहना होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए कर्जो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको कामों पर विशेष ध्यान देना होगा और अपने बॉस की बातों पर आप पूरा भरोसा करें। आपका अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता हैं। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

धनु राशि

आज का दिन आपके अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आपको कोई चिंता हो सकती हैं। मित्रों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आप यदि किसी लंबे समय से कम रुके हुए काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा परीक्षा भी पूरी हो सकती है। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी सदस्य से कोई उपहार मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी, जो आपको खुशी देगी।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। आपके बॉस किसी बनते काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आपको लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। माता-पिता का सहयोग आप पर बना रहेगा और आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment