Bokaro: डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा (DAV Public School Kathara) में झारखंड जोन-1 के शिक्षक-शिक्षिकाओं के त्रि-दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामान्य एवं विषय आधारित कुल 15 घंटे का प्रशिक्षण दिया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान (Dr. G. N. Khan) उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में अनुज मिश्रा, रितेश कुमार सिंह, स्तुति सिन्हा, अनुराधा सिंह, तन्मय बनर्जी, प्रसेनजीत कुमार पॉल, आकाश सिन्हा एवं सुजय कुमार मिश्रा शामिल रहे।

कार्यशाला के सामान्य सत्र में अनुज मिश्रा ने ‘तनाव प्रबंधन’, सुजय कुमार मिश्रा ने ‘कला समेकित शिक्षा’ तथा अनुराधा सिंह ने ‘किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम’ विषय पर प्रशिक्षण दिया।
अपने संबोधन में डॉ जी.एन. खान ने कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को दूर करना शिक्षकों का सबसे बड़ा नैतिक दायित्व है। जब तक विद्यार्थी तनावमुक्त नहीं होंगे, वे सही ढंग से शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि तनाव प्रबंधन के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है।
समापन समारोह में विभिन्न विद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं, जोन-1 के सातों विद्यालयों के संगीत शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ‘इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल’ ने सभी को भावुक कर दिया। मंच संचालन जितेंद्र दुबे, बबलू दसौंधी एवं मधुमल्लिका उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका आराधना ने किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नागेंद्र प्रसाद, पंकज कुमार, डॉ आर.एस. मिश्रा, डॉ तेजोमित्र पाठक, असित कुमार गोस्वामी, रितेश कुमार, राकेश रंजन, वीणा कुमारी, खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी, अर्शिया, ममता पात्रा, सुरभि दुबे, मानसी सिन्हा, दीपक कुमार, जयप्रकाश गिरी, विकास कुमार, लाल बाबू प्रसाद यादव, चंचल मन्ना, सुमन कुमार, शुभम कुमार, विजय वर्मा सहित विद्यालय परिवार की सराहनीय भूमिका रही।










