Bokaro Thermal: बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित श्री श्री राम हनुमान मंदिर के विकास एवं बेहतर संचालन को लेकर शनिवार की रात मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष बाबूलाल गिरि ने की। इस दौरान मंदिर के विकास, व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा कमेटी के पुनर्गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सदस्यों की सहमति और प्रस्ताव के आधार पर मंदिर संचालन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में अध्यक्ष बाबूलाल गिरि, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति एवं रविचंद्रन, सचिव कन्तराज एवं प्रहलाद गुप्ता, उप सचिव भुनेश्वर प्रजापति एवं मुन्ना चौबे तथा कोषाध्यक्ष लखन पाल एवं संजय गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।

वहीं कार्यकारिणी अध्यक्ष असीम पाल एवं उपाध्यक्ष अशोक सिंह बनाए गए। कमेटी में रामप्रवेश, सुभाष पाल, अनिल कुमार साव, रोहित कुमार, राहुल कुमार, रंजीत साव, अंकित नैय्यर, दीपक शर्मा, विकास पाल, लक्ष्मण गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सोमिर पाल, राजेश नैय्यर, लालू गुप्ता (मृत्युंजय), राजेश साव, चंदन साव, सनोज रजक, पंचु रजक, सुनील चौधरी, संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र, विजय प्रसाद, सदन सिंह, रवि नंदन पंडित, मानु दा, राज कुमार सिंह, राजेश साव, चंदू साव, संतोष गुप्ता, राजेश सागर, किशुन प्रजापति एवं संतोष गिरि को सदस्य बनाया गया।
बैठक में सदस्यों ने मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया। नवनियुक्त कमेटी के सदस्यों ने मंदिर के विकास एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।










