बोकारो थर्मल में समर कैंप का उत्साह, दूसरे दिन बच्चों ने दिखाया दमखम

बोकारो थर्मल: स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कैंप में शामिल बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न शारीरिक गतिविधियों और ड्रिल वर्क का अभ्यास किया।

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को बताया गया कि वर्कआउट अथवा खेल अभ्यास से पहले ड्रिल वर्क करना कितना जरूरी है। सहायक कोचों ने खिलाड़ियों को समझाया कि ड्रिल वर्क करने से शरीर लचीला बनता है और पैर में खिंचाव, तनाव एवं हैमस्ट्रिंग जैसी समस्याओं से बचाव होता है। इसके बाद खिलाड़ी अपने-अपने खेल इवेंट की बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

इस अवसर पर सहायक कोच राजू प्रजापति, रामकुमार यादव एवं माही कुमारी ने बच्चों को अलग-अलग स्थानों पर ड्रिल वर्क का अभ्यास कराया। खिलाड़ियों ने भी पूरे जोश और ऊर्जा के साथ अभ्यास करते हुए जमकर पसीना बहाया तथा दिए गए सभी टास्क को पूरा किया।

मुख्य कोच शिबू प्रजापति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेल में सफलता पाने के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन जरूरी है। उनके मुताबिक, जो खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करते हैं, वही आगे चलकर बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

Other Latest News

Leave a Comment