Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 24 जून 2026, बुधवार का दिन धार्मिक, ज्योतिषीय और दैनिक कार्यों की योजना बनाने के लिहाज से खास माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का प्रभाव रहेगा। पंचांग के मुताबिक आज का दिन उन लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है, जो शुभ मुहूर्त देखकर यात्रा, पूजन, लेन-देन, नया काम या कोई पारिवारिक निर्णय लेना चाहते हैं।
आज चित्रा नक्षत्र, परिघ योग और तुला राशि में चंद्रमा का संयोग बन रहा है। ऐसे में दिन का स्वभाव पूरी तरह सामान्य नहीं माना जाएगा, बल्कि कुछ कामों में शुभता तो कुछ मामलों में सतर्कता दोनों साथ-साथ रहेंगी। खास बात यह है कि पंचांग में राहुकाल, दिशा शूल और मृत्युवाण जैसी स्थितियों का भी उल्लेख है, इसलिए दिन की योजना सोच-समझकर बनाना बेहतर रहेगा।

आज का पंचांग/Aaj Ka Panchang
दिनाँक :- 24 जून 2026.
दिन :- बुधवार l
विक्रम संवत :- 2083.
शक संवत :- 1948.
संवत्सर :- रौद्र
अयन :- उत्तर अयन l
ऋतु :- ग्रीष्म ऋतु l
मास :- शुद्ध ज्येष्ठ मास l
पक्ष :- शुक्ल पक्ष l
तिथि :- दशमी रात 08:09 तक l
नक्षत्र :- चित्रा दिन में 04:41 तक l
चंद्रमा :- तुला राशि में अहोरात्र l
योग :- परिघ योग दिन में 01:40 बजे तक l
राहु काल :- दिन में 12:00 से 01:30 तक l
सूर्योदय :- 05 : 01 : 47 बजे l
सूर्यास्त :- 06 : 35 : 23 बजे l
दिशा शूल :- उत्तर दिशा में l
व्रत पर्व :- ×××××××××××××××××××××l
भद्रा :- ×××××××××××××××××××××××l
विशेष :- मृत्युवाण रात्री 09:11 से आरंभ l
अभिजीत मुहूर्त :- दिन में 11:36 से 12:24 तक
नोट :- निर्जला एकादशी व्रत सब के लिए कल 25 जून वृहस्पति वार को है l
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।










