ECCE Educator Recruitment 2026: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ECCE (अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) एजुकेटर के 209 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती की सूचना जारी होते ही युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है।
जानकारी के अनुसार यह भर्ती थर्ड पार्टी के माध्यम से कराई जा रही है। विभाग की ओर से जारी विवरण में साफ किया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती रायबरेली जनपद में ही की जाएगी। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह किसी राहत से कम नहीं माना जा रहा।

भर्ती के लिए स्नातक योग्यता अनिवार्य रखी गई है। अभ्यर्थी के पास बीए होम साइंस, बीएससी होम साइंस, प्री-स्कूल एजुकेशन डिप्लोमा अथवा एनटीटी (नर्सरी टीचर ट्रेनिंग ) जैसी योग्यताएं होना जरूरी है। साथ ही न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए गए हैं, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
सबसे खास बात यह है कि भर्ती में किसी प्रकार का अनुभव नहीं मांगा गया है, जिससे नए अभ्यर्थियों को सीधा मौका मिलेगा। भर्ती में महिलाओं, पुरुषों, पूर्व सैनिकों और खिलाड़ियों को भी आवेदन का अवसर दिया गया है।
विभाग के अनुसार अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को करीब 10,313 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब युवाओं की नजर चयन प्रक्रिया पर टिकी हुई है। लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में निकली भर्ती को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।










