Gomia: गोमिया के मां काली मंदिर का 35वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न, तीन दिन तक चला महाअनुष्ठान

Gomia: महाप्रसाद में उमड़ी भीड़, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, पीओ मोहन बाबू और सतीश त्रिवेदी ने लिया आशीर्वाद

Gomia: गोमिया बाजार स्थित सुप्रसिद्ध मां काली मंदिर का 35वां वार्षिक स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय मां काली, जय मां काली के गगनभेदी जयकारों और शंख-घंट-घड़ियाल की ध्वनि से गुंजायमान रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर संचालन समिति के सचिव प्रदीप रवानी ने बताया कि अनुष्ठान की शुरुआत 26 अगस्त को वैदिक मंत्रोच्चार, गणेश पूजन, कलश स्थापना और विशेष हवन के साथ हुई। आचार्य संजय शास्त्री के नेतृत्व में विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से पूजन कराया।

पहले दिन चंडी पाठ का शुभारंभ और हवन,दूसरे दिन श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन-कीर्तन और कन्या पूजन तीसरे दिन पूर्णाहुति, महाआरती और महाभोग वितरण। विशेष रूप से कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन कर भोजन और उपहार दिए गए।

अंतिम दिन पूर्णाहुति के बाद जैसे ही महाप्रसाद वितरण शुरू हुआ, मंदिर परिसर से लेकर मुख्य सड़क तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। महिला, पुरुष, बच्चे सभी कतार में लगकर प्रसाद ग्रहण करते दिखे। देर शाम तक हजारों लोगों ने महाभोग ग्रहण किया।

इस पावन अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, स्वांग वासरी के परियोजना पदाधिकारी मोहन बाबू, स्वांग परियोजना के परियोजना पदाधिकारी सतीश त्रिवेदी विशेष रूप से पहुंचे। सभी ने मां काली का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मंदिर समिति के द्वारा किए जा रहे धार्मिक और सामाजिक कार्यों की सराहना की।

स्थापना दिवस को सफल बनाने में सचिव प्रदीप रवानी, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार साव, पुजारी संजय शास्त्री, विपिन कुमार, अनिल स्वर्णकार, राजेंद्र रजक, सुखदेव साव, धनेश्वर साव, राजेंद्र रवानी, विनोद अग्रवाल, सुरेंद्र लाल, पप्पू अग्रवाल, सरोज कसेरा, केदार रवानी, सुनील कुमार चौधरी, डब्लू मालाकार सहित सैकड़ों स्थानीय भक्तों ने दिन-रात मेहनत की।समिति ने सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं, पुलिस प्रशासन और मीडिया का आभार जताया है।

Other Latest News

Leave a Comment