RJD Jharkhand Protest: झारखंड के कई जिलों में राजद का धरना कार्यक्रम, सुनील साहू बोले- कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से निभाई जिम्मेदारी

RJD Jharkhand Protest: 24 सितंबर को विभिन्न जिला मुख्यालयों पर हुआ धरना, पिछड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने संभाली कमान; प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना की

RJD Jharkhand Protest: राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव जी के निर्देशानुसार 24 सितम्बर को झारखंड के विभिन्न जिलों में धरना कार्यक्रम सफल हुआ।

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने अपने प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारीयों को निर्देशित किया था कि अपने-अपने जिला में धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सराहनीय प्रयास करें।

श्री साहू ने बताया कि पिछड़ा प्रकोष्ठ के संजय स्नेही चतरा, राजु रंजन प्रसाद एवं बलराम प्रसाद साहू लातेहार, प्रदीप कुमार गुप्ता गढ़वा, अशोक प्रसाद साहू पलामु, योधन नायक बोकारो, मनोज सिंह चन्द्रवंशी धनबाद, कामेश्वर साव गिरिडीह, उपेन्द्र मंडल दुमका, सुनील साह साहेबगंज, दिनबंधु मंडल गोड्डा, सुनील कुशवाहा रामगढ़, राम नरेश सिंह जामताड़ा इत्यादि सभी ने अपने-अपने जिला में अच्छा प्रयास किया है। हमें विश्वास है कि आगे और भी अधिक बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेहतर प्रयास करने वाले सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं।

Other Latest News

Leave a Comment