केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल का CBSE 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

बोकारो थर्मल: केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) संगठन के अंतर्गत संचालित केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) बोकारो थर्मल ने सीबीएसई (CBSE) कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अपने अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बलराम दे ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का ही परिणाम है कि विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी अनुशासन, परिश्रम एवं लगन के साथ जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। विद्यालय परिवार ने इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी हैं।

Other Latest News

Leave a Comment